Breaking
8 Jul 2026, Wed

kalchakranews24 आज पोखरा में सुशासन तिहार 2026 : (विशाल समाधान शिविर, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल एवं विधायक रोहित साहू होंगे शामिल)

रानुप्रिया(रायपुर):- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सोमवार को फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पोखरा में “संवाद से समाधान” शिविर का विशाल आयोजन 11 मई सोमवार को किया जाएगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने एवं आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल एवं राजिम विधायक रोहित साहू विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, जिला पंचायत सभापति नंदनी डीडी, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।
सुशासन तिहार के इस बहु-विभागीय शिविर में जिले के लगभग सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा मौके पर समाधान की प्रक्रिया भी की जाएगी। शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी विभागों के स्टॉल में योजनाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन, शिकायत एवं मांगों का निराकरण किया जाएगा।तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को मौके पर स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल एवं विधायक रोहित साहू ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा आमजन को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध हो।
सुशासन तिहार 2026 के इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में पहुंचने की अपील की गई है।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *