Breaking
25 Apr 2026, Sat

kalchakranews24 राजिम में सुबह से ही निर्माण कार्यो का मौका निरीक्षण के लिए बुलेट पर निकल गए विधायक रोहित

रानुप्रिया(रायपुर):- विधायक रोहित साहू शनिवार को सुबह 8 बजे ही बुलेट मोटरसायकल में शहर में हो रहे विकास कार्यो का मौका निरीक्षण के लिए निकल गए।

नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव के साथ जब वे निकले तो लगभग पालिका के अधिकांश पार्षद, सीएमओ और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी साथ थे। चिलचिलाते धुप और तेज गर्मी के बीच दोपहर पौने 1 बजे तक वे शहर के विभिन्न हिस्सो में चल रहे कार्यो का न केवल निरीक्षण किया बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधियो के बीच संबंधित अफसरो से साफ-साफ कहा कि जितने भी काम चल रहा है ये विकास के दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। ये काम पूरी ईमानदारी और तत्परता दिखाते हुए बारिशकाल के पहले समयसीमा में पूरी करे। मौके पर मौजूद अफसरो ने हामी भरी और कहा कि सारे काम गुणवत्तापूर्ण हो रहे है जिसका निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। विधायक श्री साहू निवास स्थान से चलकर पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक होते हुए सीधे महानदी के सोनतीर्थ घाट पहुंचे जहां पिण्डदान के लिए बन रहे भव्य संस्कार भवन का निरीक्षण किया। यहां सीएमओ संतोष विश्वकर्मा की मौजूदगी में संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया कि काम जल्द पूरा हो। सोनतीर्थ घाट से निकलकर विधायक श्री साहू काफिला के साथ महानदी में चलते हुए लक्ष्मण झूला स्थल पहुंचे। लक्ष्मण झूला स्थल नदी किनारे से 100 फीट सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है जो चौबेबांधा के नवीन मेला स्थल के साथ जुड़ेगा। राजिम के लिए यह सबसे बड़ा ऐतिहासिक काम है। इसके बन जाने से नए मेला मैदान तक जाने के लिए सीधा एक और मार्ग जुड़ जाएगा जो श्री राजीव लोचन मंदिर, श्री कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर से कनेक्टविटी रहेगा, यह सुगम रास्ता कहलाएगा।

विधायक श्री साहू खूब चौड़ा बन रहे सड़क के काम को देखकर संतोष जताया और ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस काम को प्राथमिकता में रखकर बारिशकाल के पहले पूरा करे। मालूम हो कि यह सड़क मेला के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। नदी किनारे विकसित हो रही इस सड़क से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी लोगों को मिलेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क के किनारे सौंदर्यीकरण कार्य को भी प्राथमिकता दी जाए और क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप दिया जाए जो बेहतर सुविधाएं के साथ विकसित हो।

इसके पश्चात विधायक श्री साहू शीतला तालाब पहुंचा, जहां तालाब गहरीकरण, सौंदर्यीकरण और प्रस्तावित गार्डनिंग कार्य हो रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए विधायक साहू ने कहा कि नदी और तालाब के बीच पार को समतल कर यहां एक आकर्षक चौपाटी विकसित करे जिससे राजिम की सुंदरता में चार चांद लगे जो नागरिकों के लिए यह स्थान मनोरंजन और विश्राम का प्रमुख केंद्र बनेगा। विधायक रोहित साहू ने यहां पर उपस्थित पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि राजिम को एक सुंदर, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त नगर के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समयसीमा के साथ पूर्ण करना प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को उसका सीधा लाभ मिल सके। इस निरीक्षण दौरे से साफ है कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक रोहित साहू गंभीर है जिससे आने वाले समय में राजिम शहर को एक नए स्वरूप में देखा जा सकेगा।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *