Breaking
20 Jun 2026, Sat

kalchakranews24 छुरा क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात – लंबित पीपरछेड़ी जलाशय के रुके कार्यों को पूर्ण करने ₹85 करोड़ की मिली स्वीकृति

यह योजना वर्ष 1977 से लंबित थी, जिसे राजिम विधायक रोहित साहू ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से प्राथमिकता में लेते हुए अंतिम रूप दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत छुरा विकासखंड के 08 ग्राम – पीपरछेड़ी, बिहावझोला, मड़ेली, खड़मा, कोरासी, कुरेकेरा, करकरा एवं रानीपरतेवा की 1558 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

दिनांक 09 मई 2025 को ग्राम मड़ेली में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान राजिम विधायक रोहित साहू एवं क्षेत्रवासियो की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलाशय कार्यों को पूर्ण कराने हेतु ₹85 करोड़ की घोषणा की थी।

यह योजना आने वाले समय में राजिम क्षेत्र की कृषि, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया जीवन देने का कार्य करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *