Breaking
31 Jul 2026, Fri

kalchakranews24 धारा 40 के तहत सरपंच डिगेश्वर साहू को बर्खास्त करने की मांग, पद की दुरुपयोगिता कर लाखों अवैध वसूली पर ग्रामीण आक्रोशित, उठाए सवाल, जांच में पहुंचे राजस्व अधिकारी..

रानुप्रिया(रायपुर): जिला गरियाबंद में जिला प्रशासन द्वारा तस्करों को संरक्षण देना नियति बनी हुई है.. जिसके चलते लगातार यहां पर अवैध घाट चलाई जाती रही, शिकायत के बावजूद केवल खाना पूर्ति करने की बात देखी जाती, कमीशन के बड़े खेल में या अवैध कारोबार काफी फल-फूल रहा था अपराधिक किस्म के लोगों को पूरी तरह संरक्षण मिलते रहा, जिसके चलते तस्करों का हौसला काफी बुलंद रहता था

सही मायने में अपराधों को जन्म देने का पूरी श्रेय जिला प्रशासन के आला अफसरो को ही जाता रहा, जिसके चलते आए दिन अपराध होना पत्रकारों के साथ जानलेवा हमला होना, रेत घाट में ग्रामीणों द्वारा आपसी वसूली पर बलवा होना, अधिकारियों के वाहनों को तोड़फोड़ करना आम बात हो गई थी, सही मायने में जिला प्रशासन द्वारा ऐसे कृत्यों को संभाल पाना उनके सीमा से बाहर हो गई थी, वही ग्राम सिंधौरी के ग्राम सुरक्षा एवं विकास समिति के सदस्यों द्वारा सजगता के साथ ऐसे गंभीर मामले की शिकायत संबंधित विभागीय अधिकारियों को की गई, जिसकी जांच में राजस्व अमला से RI एवं पटवारी पहुंचे जहां स्थल निरीक्षण में पाया वाकई सिंधौरी रेत घाट में भारी मात्रा में अवैध उत्खनन तस्करों द्वारा की गई है जहां नदी में जगह-जगह खाई बनी हुई है, बहरहाल बरसात में बाढ़ आने के कारण उसमें पानी भरा हुआ पाया एवं वर्तमान सरपंच के द्वारा भी वाहन मालिकों से अवैध वसूली किया जाने की शिकायत भी मिली, जिसकी रिपोर्टिंग तैयार करके अपने उच्च अधिकारियों को देने की बात कही..


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

जिस खबर पर हुई कार्यवाही… देखे किस प्रकार से हो रही है इस जिला में अवैध तस्करी