Breaking
31 Jul 2026, Fri

वास्तव में यह खांसी के सिरप इतनी जहरीली क्यों हुई जिससे बच्चों की हुई मौत..?? सरकार अगर इन बातों को पहले से गंभीरता लेती तो शायद बच्चों की मौत नहीं होती दरअसल यह खांसी के सिरप अधिकांश नशे के लिए वैधानिक तरीके से बनाई जाती थी.. जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ डालकर इसे अवैधानिक तरीके से निर्माण किया जाता.. नशेड़ी मेडिकल स्टोर से बगैर कोई रोक-टोक के पर्याप्त मात्रा में खरीद कर नशे में प्रयोग करते.. इसी जहरीले कफ सिरप को छोटे बच्चों को दवा के रूप में मेडिकल स्टोर से दिया जाता रहा.. जिसकी सेवन करने से घातक परिणाम सामने आया.. इधर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा एवं राजस्थान में लगातार 14 बच्चों की अकाल मृत्यु पर प्रशासन में हड़कंप मचा.. वही छत्तीसगढ़ में भी इस मामले को गंभीरता से लिया.. ड्रग विभाग इसकी जांच में मेडिकल स्टोरो में एड़ी चोटी लगाए हुए हैं एवं 2 साल से छोटे बच्चों के लिए पूरी तरह से इसे प्रतिबंधित कर दिया गया..

(सही मायने में जब आग लगी तो कुआं खोदने वाली कहावत ही दिखाई दे रहा है तब तक से इन अवैध निर्माण के लिए भारी मात्रा में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल का अंदेशा की नजर आती है)


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..