Breaking
11 Jun 2026, Thu

kalchakranews24 आदर्श ग्राम श्यामनगर में लोकार्पण, वृक्षारोपण और सम्मान समारोह के साथ मनाया गया विधायक रोहित साहू का जन्मदिन

रानुप्रिया(रायपुर):- विधायक रोहित साहू का जन्मदिन ग्राम पंचायत श्यामनगर में सेवा, विकास और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नवनिर्मित सीएससी सेंटर का लोकार्पण किया गया, उपार्जन केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की दीदियों द्वारा विधायक श्री साहू का सम्मान किया गया। साथ ही प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ माँ के नाम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का भी आह्वान किया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम श्यामनगर में पिछले दो वर्षों के दौरान अनेक विकास कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में टिन शेड, सीसी रोड, अटल डिजिटल सेवा केंद्र, धार्मिक स्थलों के विकास सहित विभिन्न कार्यों की सौगात मिली है। साथ ही पूरे राजिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत एवं पूर्ण हुए हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने ग्राम श्यामनगर के लिए 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। वहीं विद्यालय के बच्चों द्वारा क्रिकेट किट की मांग किए जाने पर शीघ्र क्रिकेट किट उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों द्वारा खेल मैदान की मांग रखे जाने पर उसे विकसित भारत जीरामजी अभियान के अंतर्गत विकसित कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत श्यामनगर की सरपंच श्रीमती सुलोचना वामन निर्मलकर ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, बिहान समूह की दीदियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूपनारायण साहू,मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव,महिला मोर्चा जिला महामंत्री भारती साहू,मंडल महामंत्री द्वय हेमन वर्मा,धानबाई साहू,शाला विकास समिति अध्यक्ष चितरंजन साहू,बूथ अध्यक्ष प्रमोद साहू,कीर्तन साहू,छन्नू साहू,कृशलाल साहू,बृजलाल साहू,प्रकाश साहू,डायमंड साहू,बिहान अध्यक्ष श्रीमती बुद्धि साहू पवन साहू,डॉ हरीश साहू,उप सरपंच वामन निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *