पांडुका एवं सांकरा क्षेत्र में राजिम विधायक रोहित साहू का धुआंधार स्वागत..
रानुप्रिया(रायपुर):- विधायक रोहित साहू ने जन्मदिन पर सांकरा को दी विकास कार्यों की सौगात, अनेक विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, दीं नई सौगातें

क्षेत्र के युवा एवं लोक प्रिय विधायक रोहित साहू ने अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातों की बौछार लगा दी। जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाने के बजाय जनकल्याण और विकास कार्यों एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण के नाम समर्पित किया

इस दौरान उन्होंने ग्राम सांकरा एवं पांडुका में लाखों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान को अग्रसर करते हुए और वृक्षारोपण किया। सांकरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया
वहीं पांडुका ग्राम में विधायक को लड्डू से तौला गया जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्होंने ग्रामो को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगातें दीं।
सांकरा में प्रमुख रूप से गंधर्व गांड़ा समाज के टीन शेड निर्माण लागत 10 लाख रुपए तथा सर्व समाज हेतु टीन शेड निर्माण लागत 10 लाख रुपए के कार्य का भूमिपूजन शामिल है।
यादव समाज के अधिवेशन में हुए शामिल
विकास कार्यों के भूमिपूजन के अलावा विधायक रोहित साहू सांकरा में 22 पाली तहसील स्तरीय झेरिया यादव समाज के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अधिवेशन कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए विधायक ने यादव समाज के गौरवशाली इतिहास की सराहना की और समाज के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। दिनभर चले इन कार्यक्रमों के दौरान विधायक रोहित साहू को जन्मदिन की बधाई देने के लिए समर्थकों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा। फूलों के हार और गुलदस्तों के साथ लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वही…पाण्डुका को कई महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात दी जिसमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। 1.21 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन से स्थानीय छात्र-छात्राओं को बेहतर और सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इसके अलावा शीतला मंदिर के समीप नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण कर उन्होंने इसे आम जनता को समर्पित किया। साथ ही गायत्री मंदिर परिसर और साहू समाज भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिससे ग्रामीणों को सामाजिक व मांगलिक आयोजनों के लिए सहूलियत होगी। इसके पूर्व एक पेड़ मां के नाम और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक रोहित साहू ने नवोदय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

इधर मीडिया से बात करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है। अपने जन्मदिन पर जनसेवा करने और क्षेत्र के विकास के लिए भूमिपूजन व लोकार्पण करने से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। मैं क्षेत्र की जनता के इस असीम प्यार और विश्वास के लिए हमेशा ऋणी रहूँगा और राजिम विधानसभा को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूँगा। इस दौरान समाज की मांग पर यादव समाज भवन हेतु विधायक रोहित साहू ने 15 लाख रुपए की घोषणा की तथा महिला कलस्टर भवन में किचन शेड और आश्रित ग्राम कुम्हरमरा में सीसी रोड निर्माण घोषणा की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर जी, महामंत्री आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू जी, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, प्रीतम सिन्हा, अजय रोहरा, सुमित पारख, शनिगधा शर्मा, टीकम साहू, किसन कंडरा, डोमार साहू भाजयुमो नेता विरेंद्र कुमार साहू, प्रिंस शर्मा, गौतम शर्मा, जवाहर शर्मा स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रमुख, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…



