भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त, संगठन ने जताया विश्वास
रानुप्रिया(रायपुर) kalchakranews24:- भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता तथा भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ, जिला गरियाबंद के जिला कार्यकारिणी सदस्य टेलू राम कश्यप को संगठन ने एक और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी प्रदेश कार्यकारिणी सूची में की गई है।

प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश में टेलू राम कश्यप को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के साथ ही उन्हें संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों तथा सामाजिक सरोकारों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को गरियाबंद जिले के कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान और गौरव का विषय माना जा रहा है।
टेलू राम कश्यप लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकारों, सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाने तथा सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर जिले के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों ने टेलू राम कश्यप को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस नियुक्ति के साथ ही गरियाबंद जिले को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है, जिससे जिले के संगठनात्मक कार्यों एवं जनसेवा गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…



