Breaking
11 Jul 2026, Sat

CAF जवान ने साथियों पर की फायरिंग, एक की मौत से हड़कंप

बलरामपुर: जिले से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। यहां एक CAF आरक्षक ने अपने साथी आरक्षकों पर गोली चला दी है। इस दौरान एक आरक्षक की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं 3 जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मामला के सामरी थाना अंतर्गत भुताही कैंप का है। हालांकि CAF आरक्षक ने किस वजह से गोली चलाई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। SP राजेश अग्रवाल ने इस घटना की पुष्टि की है।
आपको बता दें कि सीएएफ 11वीं बटालियन में तैनात जवान अजय सिदार ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे साथियों पर गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया। वहीं दूसरी ओर इस घटना से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *